तेलंगाना सरकार से मिली दोहरी राहत!

ढहते मार्केट में लार्सन एंड टुब्रो (Larsen & Toubro) के शेयरों आज ऐसे दिन ताबड़तोड़ तेजी आई, जब घरेलू मार्केट में हाहाकार मचा हुआ है। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) लगातार छठे दिन औंधे मुंह गिरे पड़े है। अब एलएंडटी की बात करें तो तेलंगाना सरकार के फैसले पर एलएंडटी के शेयर 4% से अधिक उछल पड़े। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया लेकिन अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। फिलहाल बीएसई पर यह 3.26% के उछाल के साथ ₹3763.00 पर है। इंट्रा-डे में यह 4.13% चढ़कर ₹₹3794.70 पर पहुंच गया था।

तेलंगाना सरकार के किस फैसले पर L&T के शेयर बने रॉकेट

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक तेलंगाना सरकार हैदराबाद मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के पहले चरण का टेकओवर करने वाली है। इसमें एलएंडटी की एक बड़ी हिस्सेदारी है। रिपोर्ट के मुताबिक तेलंगाना सरकार कंपनी को अपनी हिस्सेदारी के बदले ₹2,000 करोड़ देगी। इसके अलावा तेलंगाना सरकार ₹13,000 करोड़ से अधिक प्रोजेक्ट का कर्ज भी अपने ऊपर लेगी, जो एलएंडटी की मांगों में से एक था। हालांकि ध्यान दें कि पहले की कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि एलएंडटी ने तेलंगाना सरकार के सामने कर्ज अपने ऊपर लेने के अलावा ₹5,900 करोड़ की मांग भी रखी थी।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

एलएंडटी के शेयर पिछले साल 10 दिसंबर 2024 को 43963.00 पर थे जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई है। इस हाई से यह चार महीने में 25.12% फिसलकर 7 अप्रैल 2025 को ₹2967.65 पर आ गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *