2 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक राम मंदिर का उद्घाटन किया। तब से अयोध्या में श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु राम जन्मभूमि के दर्शन करने अयोध्या पहुंचते हैं। ऐसे में अब भारतीय रेलवे (IRCTC Tour Ramayana Package) ने भी श्रद्धालुओं को खास सौगात देने की तैयारी कर ली है।
IRCTC जल्द ही पांचवी रामायण ट्रेन को हरी झंडी दिखाने वाला है। यह ट्रेन उत्तर प्रदेश के अयोध्या से रामेश्वरम तक चलाई जाएगी। 17 दिन की इस यात्रा में लोग भगवान राम से जुड़ी कई जगहों के दर्शन कर सकेंगे। अयोध्या से होते हुए रामायण स्पेशल ट्रेन नंदीग्राम, सीतामढ़ी, जनकपुर, बक्सर, वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट, नासिक और हम्पी के रास्ते दक्षिण भारत के रामेश्वरम तक जाएगी। इस पूरे सफर के दौरान श्रद्धालु भगवान राम से जुड़ी 30 से अधिक जगहों के दर्शन कर सकेंगे।
IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) के अनुसार, राम मंदिर के उद्घाटन के बाद अयोध्या में श्रद्धालुओं का भारी जमावड़ा लगता है।
पैकेज में क्या-क्या शामिल?
IRCTC के इस पैकेज में न सिर्फ ट्रेन के टिकट का किराया बल्कि 3 स्टार होटल में रुकने की व्यवस्था और शुद्ध शाकाहारी भोजन भी शामिल है। ट्रेन से उतरने के बाद सभी धार्मिक स्थलों तक श्रद्धालुओं को एसी गाड़ियों से ले जाया जाएगा। साथ ही IRCTC सभी यात्रियों को ट्रैवल इंश्योरेंस समेत कई अन्य सुविधाएं भी मुहैया करवाएगा।
