दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर, चेन्नई में सोने की कीमतें
मंगलवार को नई दिल्ली में सोने की कीमत 1,04,770 रुपये प्रति 10 ग्राम और मुंबई में 1,04,950 रुपये प्रति 10 ग्राम थी.
बेंगलुरु में सोने का भाव 1,05,040 रुपये, कोलकाता में 1,04,810 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा.
चेन्नई में कीमतें सबसे ज्यादा 1,05,260 रुपये प्रति 10 ग्राम रहीं.
क्या आपको अभी खरीदना चाहिए?
कोटक सिक्योरिटीज़ में कमोडिटी रिसर्च कायनात चैनवाला ने सोने में खरीदारी को लेकर एनडीटीवी प्रॉफिट से बातचीत की. उन्होंने कहा, “निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे हाई लेवल पर कुछ प्रॉफिट कमाने की सोचें, जिससे आगे की बढ़त के लिए निवेश बनाए रखा जा सके. इस बैलेंस अप्रोच के जरिए बढ़ती सोने की कीमतों के बीच रिस्क को कम करने में मदद मिल सकती है.”
