निफ्टी ने 20-DEMA से किया बाउंस!

उम्मीद के मुताबिक निफ्टी ने कल पहले ही टेस्ट में 20 DEMA को बचा लिया. ये बाजार की मजबूती का साफ संकेत है.

कल विदेशी निवेशकों (FIIs) की बिकवाली में कमी देखने को मिली, हालांकि फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) सेगमेंट में शॉर्टिंग दोबारा शुरू हुई है.लगातार 1300 अंकों की रैली के बाद, 300-400 अंकों का करेक्शन स्वाभाविक और स्वस्थ है.

अब निफ्टी 10 और 20 DEMA के बीच ट्रेड कर रहा है यानी टेक्निकल जोन में संतुलन लौट आया है. अगर आपने पिछली रैली मिस की थी, तो यह एक मौका हो सकता है. जब तक निफ्टी 25,600 के ऊपर है, ट्रेंड टूटा नहीं है. हालांकि अगर यह लेवल दोबारा टेस्ट हुआ, तो ब्रेकडाउन का रिस्क रहेगा. ट्रेडिंग रणनीति की बात करें तो 25,550 को स्टॉपलॉस मानें, यहां से रिस्क 200 अंकों का, गेन 600 अंकों तक का है.

जेफरीज की इंडिया स्ट्रैटेजी

ब्रोकरेज जेफरीज के अनुसार Q2 नतीजे अनुमान के मुताबिक हैं. डाउनग्रेड रेश्यो अब भी निगेटिव है, लेकिन QoQ सुधार दिखा. 40% से ज्यादा कंपनियों के नतीजे अपग्रेड हुए हैं. फाइनेंस, तेल-गैस, रियल एस्टेट सेक्टर के नतीजे पॉजिटिव हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *