पत्नी की शिकायत के आधार पर सिलीगुड़ी महिला थाने की पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया

सिलीगुड़ी:- शादी का बंधन एक अटुट बंधन होता है और तो और यह शादी का बंधन सात जन्मों का बंधन होता है। लेकिन अक्सर देखा जा रहा है कि यह बंधन सात जन्म तो दूर की बात है कुछ साल भी ठीक तरीके से नहीं चल पाता है। ठीक इसी प्रकार की घटना सिलीगुड़ी नगर निगम के 24 नंबर वार्ड अंतर्गत भरत नगर इलाके मे घटी है। कहते हैं निभाने वाला सात जन्मों का बंधन यह बंधन सात जन्मों का तो छोड़िए,विवाह का 7 वर्ष भी नही चला।पति का अत्याचार से तंग आकर अंत में पत्नी का सब्र का बांध टूट गया और उसने अपने आप को बचाने के लिए मजबूरन उसे पुलिस का दरवाजा खटखटाना पड़ा। पत्नी की शिकायत के आधार पर सिलीगुड़ी महिला थाने की पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पति का नाम मनोज पाल (31) है।बताया गया है कि सिलीगुड़ी नगर निगम के 24 नंबर वार्ड अंतर्गत भरत नगर इलाके के निवासी मनोज पाल की शादी 2016 में मांपी दास नामक एक युवती के साथ हुई थी। उनके दो बच्चे भी है। विवाह के कुछ दिनों तक सब कुछ अच्छा ही चल रहा था लेकिन कुछ दिन बाद ही मनोज और मांपी के रिश्ते में दरार आना शुरू हो गया।आरोप है कि छोटी-छोटी बातों को लेकर मनोज पाल अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। मनोज का अत्याचार दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा था।अंत में अपने पति का अत्याचार से तंग आकर मांपी दास ने 30 मई को सिलीगुड़ी महिला थाने में अपने पति मनोज पाल के खिलाफ घरेलू हिंसा को लेकर एक लिखित शिकायत दर्ज करवाई। जिसके आधार पर मामले की जांच करते हुए महिला थाने की पुलिस ने बीते कल आरोपी पति मनोज पाल को गिरफ्तार किया। आज आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *