फुटपाथ दखल, अवैध निर्माण को लेकर लोगो और नगर निगम मे गहमागहमी का माहौल

सिलीगुड़ी:- सिलीगुड़ी नगर निगम क्षेत्र में फुटपाथ दखल, अवैध निर्माण तथा अन्य नागरिक परिसेवा के मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की कड़ी फटकार के बाद शनिवार को नगर निगम की मासिक नगर निगम बोर्ड बैठक हुई। बोर्ड बैठक में विपक्षी पार्षदों ने मुख्यमंत्री की टिप्पणी को ही अपना हथियार बनाकर निगम बोर्ड पर जमकर निशाना साधा। वहीं मेयर गौतम देव ने नगर निगम की समस्याओं की समाधान में तेजी से पहल किए जाने की बात कही। देव ने इन समस्याओं के लिए पूर्ववर्ती वाम मोर्चा बोर्ड के जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि इस दौरान इन समस्याओं के स्थाई समाधान के लिए कोई पहल नहीं की गई।शुद्ध पेयजल मुहैया करा पाने में निगम बोर्ड विफल : बोर्ड बैठक में माकपा पार्षद मुंशी नुरूल इस्लाम ने निगम बोर्ड को शुद्ध पेयजल मुहैया करा पाने में पूरी तरह से विफल करार दिया। उन्होंने कहा कि जब निगम में वाम मोर्चा का बोर्ड था, उस समय केंद्र सरकार के अनुत जल परियोजना में शामिल किए जाने के लिए राज्य सरकार के पास प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन राज्य सरकार ने उसे नहीं भेजा, जबकि राज्य के अन्य नगर निकायों को इस योजना में शामिल कराया गया। यदि उस समय इस परियोजना में शामिल किया गया होता, तो पेयजल आपूर्ति की समस्या का समाधान हो गया होता। उन्होंने कहा कि हर समस्या के लिए वाम मोर्चा के शासन को जिम्मेदार ठहराना आसान है, लेकिन इस समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है। इस्लाम के उठाए गए मोशन काल के सवाल के जवाब में मेयर देव ने कहा कि यह सही है कि वामो के निगम बोर्ड के 40 वर्षों के कार्यकाल में पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में ठोस पहल नहीं की गई। उन्होंने कहा कि अब इस दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 6.9 करोड़ रुपये खर्च कर इंटेक कुआं तैयार किया जा रहा है। इस कुएं का निर्माण का सिविल वर्क पूरा हो गया है। यांत्रिकी व्यवस्था के लिए उपकरण पुणे से आ गया है। इसके चालू हो जाने के बाद नगर निगम क्षेत्र के नलों में कभी- कभी गंदा पानी आने की समस्या खत्म हो जाएगी। इसके अलावा देव ने कहा कि मेगा जल परियोजना के प्रथम चरण के कार्य के लिए उड़ीसा के राउरकेला पाइप मंगा लिया गया है। पाइप लाइन वाले साइड को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पाइप बिछाने का काम जल्द ही शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि 518 करोड़ रुपये के इस परियोजना के लिए द्वितीय चरण का टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। चार ठेकेदार टेंडर में भाग लिए हैं। टेंडर के सत्यता की जांच की जा रही है। इसकी जांच के बाद वित्तीय बोली लगेगी।दखल मुक्त फुटपाथ अभियान पर विपक्ष के नेता ने बताया कथनी और करनी में फर्क : बोर्ड बैठक में सिलीगुड़ी नगर निगम में विपक्ष के नेता अमित जैन ने फुटपाथ दखल मुक्त अभियान को लेकर नगर निगम की कथनी और करनी में अंतर करार दिया। उन्होंने कहा कि पहले भी इस तरह का अभियान चलाया गया है। अभियान चलाने के कुछ दिन बाद ही दूसरे दुकानदार आकर बैठ जाते हैं। कहीं यह अपने लोगों को सुविधा देने के लिए नहीं हो रहा है। जैन ने आरोप लगाया कि देखा जा रहा है कि लोग हाईड्रेन कब्जा कर उस पर दुकान खड़ा कर ले रहे हैं। प्रभावशाली औरकिसी खास पार्टी के समर्थन होने कीवजह से उनके खिलाफ कोई कार्रवाई
नहीं होती है। अतिक्रमण के खिलाफ
अभियान भी चेहरा देखकर किया जा
रहा है। एक दुकान तोड़ दिया जा रहा
है, जबकि उसी के सिधाई में दूसरी
दुकान को छोड़ दिया जा रहा है। यदि अतिक्रमण है, तो दोनों दुकान है। उन्होंने कहा कि जो वर्षों से अपनी दुकानदारी फुटपाथ के किनारे करते आ रहे हैं, उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था दिए बगैर नहीं हटाया जाना चाहिए।
वहीं इसके जवाब में मेयर देव ने
कहा कि नगर निगम क्षेत्र में कितने
वेंडिंग जोन तथा कितने नान वेंडिंग
जोन है, इसकी सूची तैयार की जा
रही है। गुरुंग बस्ती बाजार एक ओर
का सड़क पूरी तरह से अतिक्रमण में
है, तो दूसरी ओर मांस का व्यवसाय
हो रहा है। गुरुंग बस्ती काली मंदिर
के पास वोंडिंग जोन बनाया जाएगा।
इसके अलावा सात-आठ मार्केट
कांप्लेक्स तैयार किया जाएगा। देव ने
कहा कि अतिक्रमण हटाओ अभियान में दुकानों के हटाए जाने के मामले में यदि कहीं कोई गड़बडी हुई, तो वह इसका जायजा लेंगे। कचरा निस्तारण में नगर निगम बोर्ड विफल है। प्लास्टिक का प्रयोग धड़ल्ले से हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *