दूसरा टेस्ट : साउथ अफ्रीका ने भारत को 408 रन से हराया

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में हुआ दूसरा टेस्ट भी साउथ अफ्रीका की टीम ने जीत लिया. भारत के सामने 549 रनों का टारगेट था. लेकिन भारतीय टीम मैच के पांचवें द‍िन महज 140 रनों पर स‍िमट गई. कुल म‍िलाकर अफ्रीका ने भारत को 408 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की. मेहमान टीम ने पहली पारी में 489 रन बनाए और दूसरी पारी में 260/5d पर पारी घोषित कर दी. इसके बाद भारत के सामने 549 रन का विशाल लक्ष्य था. भारतीय टीम दबाव में टूट गई और पहली पारी में सिर्फ 201 तथा दूसरी पारी में 140 रन ही बना सकी. अफ्रीका के गेंदबाजों ने दोनों पारियों में भारतीय बल्लेबाज़ों को जमने नहीं दिया. दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका की ओर से साइमन हार्मर ने 6 विकेट झटके और मैच में 9 व‍िकेट झटके साल 2000 में हैंसी क्रोनिए के नेतृत्व में साउथ अफ्रीका ने भारत को 2-0 से हराकर घरेलू टेस्ट सीरीज में व्हाइटवॉश किया था. तब पहला मैच मुंबई में हुआ जिसे अफ्रीकी टीम ने 4 विकेट से जीता. वहीं दूसरा टेस्ट मैच बेंगलुरु में हुआ, जिसे तब प्रोट‍ियाज टीम ने एक पारी और 71 रन से जीता था. ऐसे में टेम्बा बावुमा के पास हैंसी क्रोन‍िए के रिकॉर्ड की बराबरी का मौका होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *