सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नंबर 6 में कल रात आग लगने से अफरा तफरी मच गई। यह आग सिलीगुड़ी के हिलकार्ट रोड के पास एक गोदाम में लगी। घटनास्थल पर तीन दमकल गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाया। आग बुझाने के लिए एसएसबी जवान भी घटनास्थल पर पहुँच गए थे।
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस विशाल गोदाम का उपयोग परित्यक्त माल को रखने के लिए किया जाता था। अचानक गोदाम में आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही सिलीगुड़ी पुलिस और सिलीगुड़ी अग्निशमन विभाग की तीन गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं। हिलकार्ट रोड पर आग का दृश्य देखकर एसएसबी के जवानों ने आग बुझाने में अग्निशमन विभाग की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए।
आसपास का क्षेत्र घने धुएं से ढक गया था। इस आग की घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। अग्निशमन विभाग इस बात की जांच कर रहा है कि आग कैसे लगी।
