सिक्किम की ट्रक में राष्ट्रीय राजमार्ग -10 पर लगी आग

सिक्किम की लाइफलाइन राष्ट्रिय राजमार्ग -10 पर सिक्किम जाने जा रहे एक ट्रक में लगी आग। आज सुबह सेटीजोरा के पास नेशनल हाईवे 10 (NH10) पर सिक्किम नंबर (नंबर SK 01 D 4234) वाले ट्रक में अचानक आग लग गई।

इस घटना से इलाके में भारी ट्रैफिक जाम हो गया। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के कारण नेशनल हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *