सिलीगुड़ी में बांग्लादेशी होने के संदेह में एक व्यक्ति को पकड़कर लोगों ने किया पुलिस के हवाले

सिलीगुड़ी के जलपाई मोड़ इलाके में बुधवार देर  रात  स्थानीय लोगों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को घूमते देखा। जब उससे पूछताछ की गई तो वह कहां से आया है, इस बारे में सही जवाब नहीं दे पाया। हालांकि व्यक्ति के पास से आधार कार्ड बरामद किया गया, लेकिन वह वास्तव में फर्जी आधार कार्ड था।

स्थानीय लोगों ने उससे काफी देर तक पूछताछ की, लेकिन उसने बताया कि वह मुर्शिदाबाद में रहता है, लेकिन उसने यह नहीं बताया कि वह मुर्शिदाबाद में कहां रहता है या सिलीगुड़ी किस लिए आया था। बाद में जब स्थानीय लोगों ने सिलीगुड़ी थाने को इसकी सूचना दी. सिलीगुड़ी थाने की पुलिस ने  मौके पर पहुंच कर उस व्यक्ति को हिरासत में ले लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *