रंगाई का काम करने आया मिस्त्री चोरी के आरोप में गिरफ्तार; घर से गहने बरामद सिलीगुड़ी

सिलीगुड़ी शहर के डाबग्राम 2 नंबर अंचल के अंतर्गत दक्षिण शांतिनगर इलाके में रंगाई का काम करने आए एक पेंटर को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम शैबाल दे सरकार है, जो स्वयं भी दक्षिण शांतिनगर इलाके का ही निवासी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, 3 दिसंबर को शैबाल दे सरकार दक्षिण शांतिनगर निवासी निपेन्द्र बर्मन के घर रंगाई का काम करने गया था। 

काम के दौरान मौका पाकर उसने घर के लॉकर से कई सोने के आभूषण चुरा लिए और फरार हो गया। कुछ दिनों बाद जब घर के मालिक ने लॉकर खोला, तो गहने गायब पाए गए। इसके बाद उन्होंने सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस के आशीघर फाँड़ी में लिखित शिकायत दर्ज कराई।शिकायत के आधार पर पुलिस ने जाँच शुरू की और घटनास्थल तथा आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। विभिन्न स्रोतों की मदद से आरोपी की पहचान की गई।

14 दिसंबर को पुलिस ने शैबाल दे सरकार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने चोरी किए गए सोने के आभूषण अपने घर में छिपा रखे हैं। पुलिस की एक टीम ने उसके घर की तलाशी ली और चोरी के गहने बरामद कर लिए।पुलिस अब यह जाँच कर रही है कि इस घटना में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं। गिरफ्तार आरोपी को बुधवार को जलपाईगुड़ी कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *