জন্মদিন উপলক্ষে দুঃস্থ মানুষদের সাহায্যের হাত বাড়িয়ে দিলেন এক শিক্ষিকা

जलपाईगुड़ी :  अपने जन्मदिन को लोग बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं. कई लोग इस अवसर पर पार्टी देते हैं और यार दोस्तों के साथ मौज मस्ती करते हैं। लेकिन जलपाईगुड़ी की एक शिक्षिका ने गरीब लोगों की मदद कर अपना जन्मदिन मनाया अपने जन्मदिन के अवसर पर शिक्षिका की अभिनव पहल की सराहना हो रही है।

जन्मदिन पर जलपाईगुड़ी में स्वयंसेवी संस्था प्रकाश फाउंडेशन की मदद से शिक्षका जरूरतमंदों की मदद करने के लिए उनके घर पहुँच गई।

सोमवार को जलपाईगुड़ी के एक शिक्षका ने प्रकाश फाउंडेशन के सदस्यों के साथ मिलकर जलपाईगुड़ी शहर से सटे पहाड़पुर ग्राम पंचायत के पटकाटा कॉलोनी इलाके में जरूरतमंद लोगों को चावल, दाल, तेल, नमक, सब्जियां और दूध सहित विभिन्न खाद्य सामग्री उनके घरों तक पहुंचाई। सभी ने इस पहल की सराहना की है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *