मालदा में 19 से शुरू हो रहा है आम मेला, मेले के बारे में जानकारी देने के दो झांकियों का हुआ उद्घाटन  

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की प्रेरणा और मालदा जिला प्रशासन की पहल पर मालदा में आम मेला लगने जा रहा है। यह मेला 19 से 22 तारीख तक मालदा कॉलेज मैदान में लगेगा। मेले में मालदा समेत विभिन्न जिलों के अलग-अलग किस्म के आम उपलब्ध रहेंगे। 

साथ ही मीठे आम समेत आम से बने विभिन्न खाद्य पदार्थ और सामान भी बेचे जाएंगे। इस आम मेले के मद्देनजर दो झांकियों का आधिकारिक तौर पर आज उद्घाटन किया गया। इन दोनों झांकियों का उद्घाटन सोमवार को मालदा जिला प्रशासनिक भवन के परिसर में किया गया।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला शासक पीयूष  सालुंके, जिला बागवानी अधिकारी सामंत लायेक, इंग्लिश बाजार नगरपालिका के चेयरमैन कृष्णेंदु नारायण चौधरी समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *