क्रांति के दोलाईगांव इलाके में करीब 68 घर हुए जलमग्न,  मौसम विभाग ने सिक्किम समेत उत्तर बंगाल के लिए जारी किया येलो अलर्ट जारी

केंद्रीय मौसम विभाग ने सिक्किम समेत उत्तर बंगाल के मैदानी इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. भारी बारिश से तीस्ता का जलस्तर बढ़  गया है। तीस्ता का जलस्तर बढ़ने से लोगों के घरों में पानी घुसना शुरू हो गया है। पश्चिमी दोलाईगांव में लगभग 68 परिवार प्रभावित। पहाड़ों में भारी बारिश के कारण तीस्ता नदी का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। इसके कारण मैदानी इलाकों में भी पानी बढ़ने लगा है, जिसके परिणामस्वरूप माल अनुमंडल अंतर्गत क्रांति ब्लॉक के चेंगमारी ग्राम पंचायत के पश्चिम दोलाईगांव इलाके में करीब 68 घर जलमग्न हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि पानी को नियंत्रित करने के लिए गाजालडोबा में तीस्ता बैराज के दो गेट खोलने पड़े है। परिणामस्वरूप, तीस्ता के तटवर्ती क्षेत्रों में अचानक पानी घुस गया है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि आज सुबह से ही जलस्तर तेजी से बढ़ना शुरू हो गया था। क्रांति बीडीओ रिमिल सोरेन स्थिति का निरीक्षण करने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों के लिए सुरक्षित स्थानों पर आश्रय की व्यवस्था की है। आम जनता से सुरक्षित स्थानों पर रहने का आग्रह किया गया है।

गौरतलब है कि पिछले साल मानसून सीजन की शुरुआत में पश्चिमी दोलाईगांव क्षेत्र में बाढ़ आ गई थी। उस समय प्रशासन ने बांध पर एक अस्थायी शिविर स्थापित किया था और उत्तर बंगाल विकास एवं सिंचाई राज्य मंत्री सबीना यास्मीन ने क्षेत्र का दौरा किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *