फिल्म ‘बागी 4’ का एक्शन से भरपूर टीजर रिलीज हुुआ

एक्टर टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बागी 4’ पिछले काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई है। यह साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘बागी’ की फ्रेंचाइजी है। अब तक इसके तीनों पार्ट हिट रहे हैं। ऐसे में जब से इसके चौथे पार्ट का ऐलान हुआ है, फैंस इसके रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच आज सोमवार (11 अगस्त) को फिल्म का टीजर यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया। इसके सामने आते ही फैंस रोमांचित हो गए। वे इसे काफी पसंद कर रहे हैं। इस अपकमिंग एक्शन रोमांटिक ड्रामा का टीजर नाडियाडवाला ग्रैंडसन के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। 1.49 मिनट के इस टीजर ने समां बांध दिया। हालांकि, यह फिल्म ‘एनिमल’ से प्रेरित लग रहा है। इसमें संजय दत्त का लुक रणबीर कपूर के लुक से प्रभावित लग रहा है। टाइगर अब तक के अपने सबसे क्रूर अवतार में ‘रॉनी’ बनकर लौट रहे हैं। यह बदले से भरा है, हथियारों से लैस है और इसमें ऐसा गुस्सा है कि दुश्मन की सांसें रोक सकता है। टाइगर और संजय के बीच भिड़ंत देखने लायक है। टीजर में लीड एक्ट्रेस सोनम बाजवा और हरनाज संधू भी एक्शन मोड में नजर आ रही हैं। फिल्म की कहानी एक लव स्टोरी पर आधारित लग रही है। इस टीजर में शानदार डायलॉग्स के साथ इमोशन्स को भी बेहतरीन तरीके से दिखाया गया है। टीजर देखने के बाद आपको समझ नहीं आएगा कि यहां हीरो कौन है और विलेन कौन? एक-एक करके पहले टीजर में सभी के आंसू और बाद में खून की नदियां बहती नजर आ रही हैं। टाइगर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर टीजर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “हर प्रेमी विलेन होता है। बच नहीं सकता। कोई रहम नहीं। खुद को संभालो, एक खूनी, हिंसक प्रेम कहानी शुरू होती है। ‘बागी 4’ का टीजर अब रिलीज हो गया है। हर्ष द्वारा निर्देशित साजिद नाडियाडवाला की ‘बागी 4’ 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *