अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ को लेकर चर्चा में हैं। मंगलवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर नया लुक साझा किया, जिसमें वह कर्ली हेयर फ्लॉन्ट करती नजर आईं। उन्होंने मिनिमल मेकअप और स्लीवलेस टॉप कैरी किया था। कैप्शन में सान्या ने लिखा – “छोटे कर्ली हेयर, बड़ी खुशी… धन्यवाद नताशा, मेरे कर्ल विशेषज्ञ।” सान्या के पोस्ट पर इंडस्ट्री फ्रेंड्स और फैन्स ने ढेरों रिएक्शन दिए। अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने कमेंट किया – “मुझे तुम्हारे बालों से प्यार हो गया है।” वहीं कई यूजर्स ने उन्हें गॉर्जियस और मैगी जैसे बाल कहकर तारीफ की। फिल्म की बात करें तो शशांक खेतान के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होगी। इसमें अक्षय ओबेरॉय, रोहित सराफ और मनीष पॉल भी अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म को धर्मा प्रोडक्शन ने प्रोड्यूस किया है।
अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा का नया ‘कर्ली’ अवतार, सोशल मीडिया पर छाई तस्वीरें
