बंगाल चुनाव से पहले भारी मात्रा में सॉकेट बम बरामद, लोगों  में दहशत का माहौल 

पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कानून-व्यवस्था को लेकर चुनौतियां बढ़ती जा रही हैं। मुर्शिदाबाद जिले के हरिहरपाड़ा थाना अंतर्गत बिहारिया ग्राम पंचायत के रामकृष्णपुर इलाके में शनिवार को भारी मात्रा में सॉकेट बम मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।स्थानीय सूत्रों के अनुसार, शनिवार सुबह जब कुछ किसान रामकृष्णपुर मैदान में एक तालाब के किनारे काम करने गए, तो उनकी नजर वहां पड़े एक संदिग्ध नायलॉन के बैग पर पड़ी।

बैग के भीतर झांकने पर उसमें विस्फोटक जैसी वस्तुएं दिखाई दीं, जिसके बाद तुरंत हरिहरपाड़ा थाने की पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुँचा और इलाके को सील कर दिया।पुलिस सूत्रों ने पुष्टि की है कि बैग के भीतर शक्तिशाली सॉकेट बम रखे हुए थे। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस ने बमों से भरे बैग को सुरक्षित घेरे में ले लिया है और बम निरोधक दस्ते (Bomb Squad) को बुलाया गया है।विधानसभा चुनाव के ठीक पहले इस तरह बमों का मिलना किसी बड़ी साजिश की ओर इशारा कर रहा है।

पुलिस अब इस गुत्थी को सुलझाने में लगी है कि:ये बम यहाँ किसने और कब रखे?क्या इन बमों का इस्तेमाल चुनावी हिंसा फैलाने के लिए किया जाना था?इलाके में और कहीं विस्फोटक तो नहीं छिपे हैं?”हम सुबह खेत में आए थे तभी यह बैग दिखा। चुनाव के समय इस तरह बम मिलना बहुत डरावना है। हम चाहते हैं कि पुलिस इलाके में सुरक्षा बढ़ाए।” — अशराफुल मुल्ला, स्थानीय निवासी।बाइट (Byte): अशराफुल मुल्ला, स्थानीय निवासी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *