पिंजरे में फंसा वयस्क तेंदुआ,  कलाबाड़ी चायबगान के श्रमिक मोहल्ला के लोगों को खौफ से मिली मुक्त

जलपाईगुड़ी जिला के बानरहाट के अंतर्गत कलाबाड़ी चायबगान के श्रमिक मोहल्ला के लोगों को तेंदुओं के खौफ से मुक्त मिल गई है। गुरुवार की सुबह कलाबाड़ी चाय बागान के सेक्शन नंबर 17 में वन विभाग लगाए गए पिंजरे में एक वयस्क तेंदुआ फंस गया।

पिछले कुछ समय से बानरहाट ब्लॉक के कलाबाड़ी चाय बागान में तेंदुआ आतंक मचा रहा था। आये  दिन चाय मजदूरों के मोहल्ले के पालतू जानवरों से लेकर मुर्गियों का शिकार कर रहा था।आखिरकार गुरुवार को तेंदुआ वन विभाग के जाल में फंस गया और उसे पकड़ लिया गया।

वन विभाग के अनुसार पकड़े गए तेंदुए की शारीरिक स्थिति की जांच करने के बाद उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *