रांची में स्कूल की छत गिरने से बुजुर्ग की मौत, मलबे में फंसा एक शख्स

राजधानी रांची में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां स्कूल की छत गिर जाने से एक बुजुर्ग शख्स की मौत हो गई है, जबकि एक छत के मलबे के नीचे फंसे होने की आशंका है। फंसे हुए को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

मामला रांची के पिस्का मोड़ का है। यहां लगातार बारिश के कारण एक स्कूल की छत भरभराकर गिर गई। छत गिरने के कारण एक शख्स की मौत हो गई, जबकि एक उसी मलबे के नीचे दब गया। फंसे हुए शख्स को बचाने के लिए प्रयास जारी है।

इस मामले की जानकारी देते हुए सुखदेव नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि एक सरकारी स्कूल की छत का एक हिस्सा शुक्रवार को गिर गया। इस हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति स्कूल की छत के मलबे में फंसे हुए हैं, उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा बुजुर्ग व्यक्ति भारी बारिश के बीच सरकार स्कूल के अंदर सो रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *