बंधन बैंक ने बचत खाते के लिए औसत मासिक शेष राशि घटाई

भारत के ७७वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर, बंधन बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए बैंकिंग को अधिक सुलभ और किफायती बनाने की घोषणा की है। बैंक ने अपने ‘स्टैंडर्ड सेविंग्स अकाउंट’ के लिए आवश्यक औसत मासिक शेष (एमएबी) को ५,००० रुपये से घटाकर २,००० रुपये कर दिया है। यह नया नियम १ फरवरी २०२६ से प्रभावी होगा, जिससे विशेष रूप से अर्ध-शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लाखों ग्राहकों को वित्तीय दबाव के बिना बचत खाते की सुविधाओं का लाभ उठाने में मदद मिलेगी।

बैंक के अनुसार, न्यूनतम शेष राशि की आवश्यकता में इस कटौती के बावजूद खाते से जुड़ी अन्य सभी सुविधाएं और लाभ पहले की तरह ही बरकरार रहेंगे। बैंक के कार्यकारी निदेशक राजिंदर कुमार बब्बर ने बताया कि यह कदम वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने और हर भारतीय को सशक्त बनाने की उनकी प्रतिबद्धता का हिस्सा है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को बिना किसी बाधा के बचत करने और आर्थिक रूप से आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *