भारत-पाक तनाव के बीच बासमती चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ती टेंशन के चलते बासमती चावल की कीमतों में इजाफा हुआ है. पिछले 15 दिनों के अंदर बासमती चावल की कीमतों में करीब 10 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है. हालांकि, दोनों देशों के बीच टेंशन शुरू होने से पहले इसके रेट में लगातार गिरावट आ रही थी. बासमती के बड़े निर्यातकों के मुताबिक, भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते वेस्ट एशियाके खरीदारों ने भारत से खरीद बढ़ा दी है. खास बात यह है कि भारत के बाद पाकिस्तान ही विश्व में बासमती चावल का सबसे बड़ा निर्यातक है. टेंशन के चलते घरेलू मार्केट में भी असर देखने को मिल रहा है. सबसे ज्यादा खपत वाली किस्म 1509 परबॉयल्ड बासमती की थोक कीमत 53 रुपये से बढ़कर 59 रुपये प्रति किलो हो गई है. वहीं, बिरयानी बनाने में इस्तेमाल होने वाले स्टीम बासमती चावल की कीमत 62-63 रुपये से बढ़कर 69 रुपये प्रति किलो हो गई है. रिटेल में सेल्ला किस्म 75 रुपये प्रति किलो और प्रीमियम बिरयानी वाली किस्म 80 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *