बोकारो पहुंचे बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी, हवाई अड्डे पर हुआ भव्य स्वागत

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने के लिए पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी आज  बोकारो पहुंचे।बोकारो हवाई अड्डे पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात की और दावा किया कि राज्य में माहौल बीजेपी के पक्ष में है। झारखंड में घुसपैठ रोकने के लिए बीजेपी का सत्ता में आना जरूरी है। धनबाद में बीजेपी के परिवर्तन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी बोकारो पहुंचे थे। लेकिन धनबाद से निकलने से पहले उन्होंने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि झारखंड में माहौल बीजेपी के पक्ष में है। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की सभा इसका बड़ा उदाहरण है। परिवर्तन की लहर के चलते चंपई सोरेन आज बीजेपी में शामिल हो गये।
बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने आगे कहा कि जिस तरह से झारखंड में बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठ हो रही है, उससे हम कह सकते हैं कि सनातन धर्म और राष्ट्रवाद खतरे में पड़ जाएगा। असम और बंगाल की तरह अब झारखंड में भी घुसपैठ हो रही है। जिसे रोकने की जरूरत है। इसे रोकने के लिए बीजेपी का सत्ता में आना जरूरी है। इस दौरान उन्होंने यह भी दावा किया कि झारखंड के बाद बंगाल में भी बीजेपी की सरकार बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *