भारतक्लाउड ने जेएलएल को बनाया एडवाइजरी पार्टनर; क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर में १०० मिलियन डॉलर के निवेश की योजना

भारतक्लाउड ने देश के प्रमुख शहरों और चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय स्थानों पर एआई-रेडी सॉवरेन क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने के लिए जेएलएल को अपना विशेष एडवाइजरी पार्टनर नियुक्त किया है। इस रणनीतिक साझेदारी के तहत, भारतक्लाउड अगले पाँच वर्षों में लगभग १०० मिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश करने का लक्ष्य रखता है। जेएलएल इस परियोजना में कोलोकेशन साइट की पहचान, डिजाइन कंसल्टेंसी और पोर्टफोलियो ऑप्टिमाइजेशन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में विशेषज्ञता प्रदान करेगा।

इस सहयोग का मुख्य उद्देश्य मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु और दिल्ली एनसीआर जैसे मेट्रो शहरों के साथ-साथ टायर-दो और टायर-तीन शहरों में वर्ल्ड-क्लायस एज क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करना है। भारतक्लाउड के को-फ़ाउंडर पद्मा रेड्डी सामा के अनुसार, यह साझेदारी ‘इंडिया-फ़र्स्ट’ और एंटरप्राइज़-ग्रेड एआई क्लाउड सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम है। कंपनी की योजना हर मेट्रो शहर में कम से कम दो सॉवरेन और एआई-पावर्ड क्लाउड सेंटर शुरू करने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *