सिलीगुड़ी के भाजपा विधायक शंकर घोष सिलीगुड़ी शहर के विकास के लिए विधायक विकास निधि का पैसा खर्च नहीं कर पा रहे हैं। आज, सिलीगुड़ी के भाजपा विधायक शंकर घोष ने सिलीगुड़ी जर्नलिस्ट क्लब में आयोजित एक एक प्रेस कॉन्फ्रेंस सिलीगुड़ी नगर निगम और एसजेडीए पर असहयोगिता का आरोप लगाया।शंकर घोष ने कहा कि उन्हें हर साल विधायक विकास निधि से 60 लाख रुपये मिलते हैं, लेकिन सिलीगुड़ी नगर निगम और सिलीगुड़ी जलपाईगुड़ी विकास प्राधिकरण के असहयोग के कारण वह उस पैसे को खर्च नहीं कर पा रहे हैं।
शंकर घोष ने आरोप लगाया कि सिलीगुड़ी नगर निगम को विभिन्न कार्यों का लेखा-जोखा बनाने के बाद भी, सिलीगुड़ी नगर निगम ने उन सभी कार्यों के संबंध में एक कदम भी आगे नहीं बढ़ाया है। न केवल सिलीगुड़ी नगर निगम, बल्कि एसजेडीए दे द्वारा भी सिलीगुड़ी विधायक के विभिन्न विकास कार्यक्रमों को भी प्राथमिकता नहीं दी जा रही है। शंकर घोष, विधायक विकास निधि के पैसे से सिलीगुड़ी शहर के लोगों के लिए कोई काम नहीं कर पा रहे हैं।
शंकर घोष ने यह भी आरोप लगाया कि परिणामस्वरूप, सिलीगुड़ी के लोग विभिन्न सेवाओं से वंचित हो रहे हैं। सिलीगुड़ी के भाजपा विधायक ने कहा कि उन्होंने सड़क, नालियां, बिजली के खंभे, कुओं के जीर्णोद्धार समेत कई कामों के लिए सिलीगुड़ी नगर निगम को पत्र लिखा था, लेकिन सिलीगुड़ी नगर निगम विधायक विकास निधि के पैसे से इन सभी कामों को करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है।
