चाय बागान की मजदूर बस्ती में फिर चीते का हमला, दहशत में स्थानीय लोग

जलपाईगुड़ी  जिले  के माटियाली ब्लॉक स्थित किलकोट चाय बागान की मजदूर बस्ती में लगातार चीतों का आतंक बढ़ता जा रहा है। रविवार रात एक बार फिर चीताबाघ ने बस्ती में हमला कर दिया।जानकारी के मुताबिक, रविवार रात चाय बागान की 5 नंबर लाइन स्थित बासु उरांव के घर में एक तेंदुआ घुस आया। वह घर के भीतर बने बाड़े से एक बकरी को उठाकर ले जाने की कोशिश करने लगा। बकरी के चिल्लाने की आवाज सुनकर घरवाले जाग गए और शोर मचाना शुरू कर दिया।

चीख-पुकार सुनते ही तेंदुआ   बकरी को छोड़कर भाग जाता है, लेकिन तब तक बकरी की मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। तेंदुआ अक्सर रात के समय खाने की तलाश में मजदूर बस्ती में घुस आता है।लोगों ने वन विभाग से इलाके में पिंजरा लगाने और सुरक्षा के उपाय करने की मांग की है। वन विभाग ने इस पर जरूरी कदम उठाने का आश्वासन दिया है।गौरतलब है कि पहले भी किलकोट चाय बागान में वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरों में कई तेंदुआ  पकड़े जा चुके हैं।

फिर भी चीतों का आतंक खत्म नहीं हो रहा है।स्थानीय निवासियों की मांग कि चाय बागान और मजदूर बस्तियों में पिंजरा लगाया जाए और गश्त बढ़ाई जाए. स्थायी समाधान के लिए वन विभाग ठोस कदम उठाएस्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि जब तक कोई बड़ा हादसा नहीं होता, तब तक प्रशासन जागता नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *