भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार आज कोलकाता प्रवास के दौरान प्रसिद्ध शक्तिपीठ कालीघाट मंदिर पहुँचे। उन्होंने माँ काली के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना की।
मुख्य चुनाव आयुक्त के आगमन को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मंदिर के सेवायतों ने उन्हें गर्भगृह में पूजा संपन्न कराई। दर्शन के पश्चात उन्होंने कुछ देर मंदिर परिसर में समय बिताया।
हालांकि, मंदिर के प्रवेश द्वार पर कुछ प्रदर्शनकारियों द्वारा काले झंडे दिखाए जाने और नारेबाजी के कारण स्थिति थोड़ी तनावपूर्ण हो गई थी, लेकिन सुरक्षा घेरे के बीच ज्ञानेश कुमार ने शांतिपूर्वक अपनी पूजा संपन्न की। पूजा के बाद वे कड़ी सुरक्षा में मंदिर परिसर से रवाना हो गए।
