सिविक वालंटियर की किस्मत खुली, जीता एक करोड़ की लॉटरी 

एक सिविक वालंटियर की किस्मत खुल गई है। उसने लॉटरी में एक करोड़ जीता है। सिविक वालंटियर और उसका परिवार करोड़पति बनने से काफी खुश है। घटना मालदा के रतुवार के बैकुंठपुर की है। पता चला है कि उस इलाके के बसिंदा कौशिक घोष रतुवार थाने में सिविक वालंटियर के तौर पर काम करते हैं।

उन्होंने ने  बताया कि मंगलवार को वे चंचल के रास्ते सिलीगुड़ी जा रहे थे। सिलीगुड़ी जाते वक्त उन्होंने चंचल से 120 रुपये का लॉटरी टिकट खरीदा। फिर जैसे-जैसे दोपहर होती गई, उस टिकट का रिजल्ट सामने आया। और जैसे ही रिजल्ट आया, उनकी आंखें चौड़ी हो गईं। उन्होंने देखा कि उनके हाथ में जो टिकट था, उसमें प्रथम पुरस्कार के रूप में एक करोड़ रुपये निकले थे।

इसलिए उन्होंने सिलीगुड़ी जाने के बजाय दूसरी कार ली और बीच रास्ते से ही घर लौट आए। उन्होंने ने कहा कि इस बार उनका सपना साकार होगा। उन्होंने इस क्षेत्र में एक छोटा जगन्नाथ मंदिर बनाने के बारे में भी अपने विचार साझा किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *