कांग्रेस को भारत माता की जय बोलने में दिक्कत है : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सीमा से सटा राज्य है और यहां के लोग एक मजबूत और ताकतवर सरकार का मतलब जानते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी आपके लिए जान की बाजी लगा देगा लेकिन आप पर कभी संकट नहीं आने देगा। आपने कांग्रेस का दौर देखा है जब एक कमजोर सरकार देश में होती थी और पाकिस्तान हमारे सर पर चढ़कर नाचता था। कांग्रेस की कमजोर सरकार दुनिया में गुहार लगाती फिरती थी लेकिन हमने निश्चित किया कि भारत अब दुनिया के पास भीख नहीं मांगेगा। भारत अपनी लड़ाई खुद लड़ेगा और फिर भारत ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को मारा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को भारत माता की जय और वंदे मातरम कहने से दिक्कत है। ऐसी कांग्रेस कभी हिमाचल का भला नहीं कर सकती। मोदी ने कहा कि हिमाचल की सीमाएं पड़ोसी देशों सेटी हैं और कांग्रेस ने देश के सीमावर्ती इलाकों को अपने हालत पर छोड़ दिया था। कांग्रेस शासन में सीामवर्ती इलाकों पर सड़कें नहीं बनाई गईं। हमारी सरकार के कार्यकाल में सीमाओं पर सड़कें व आधारभूत ढांचा मजबूत किया गया और सीमा पर रहने वाले लोगों का जीवन आसान हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *