फर्जी IPS बनकर ठगी की साज़िश! अलीपुरद्वार पुलिस के जाल में बिधाननगर का युवक

सेंट्रल आईबी (Central IB) का आईपीएस अधिकारी बनकर ठगी की योजना बनाने के आरोप में अलीपुरद्वार पुलिस ने बिधाननगर के एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक का नाम विश्वजीत विश्वास बताया गया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक ने अलीपुरद्वार के एक होटल में दीपब्रत चक्रवर्ती नाम से फर्जी आधार और वोटर कार्ड जमा कर स्वयं को आईपीएस अधिकारी बताकर ठहरते थे।

इसके बाद जब वह क्षेत्र के कई व्यापारियों से संपर्क स्थापित करने लगता है, तो उसकी बातों में  विसंगतियां  देखकर व्यापारी  को  संदेह  हुआ। गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार रात फ्लाइओवर के पास कोर्ट बाज़ार क्षेत्र से अलीपुरद्वार थाने की एंटी क्राइम टीम ने विश्वजीत विश्वास को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने उसके पास से कई फर्जी आधार, ईपीआईसी कार्ड और मोबाइल में मौजूद नकली आईपीएस पहचान पत्र भी बरामद किए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी की योजना व्यापारियों से लाखों रुपये ठगने की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *