पंजाब किंग्स ने केट्टो और ग्लोबल सिख चैरिटी के सहयोग से तत्काल बाढ़ राहत अभियान शुरू किया

पंजाब में हाल ही में आई विनाशकारी बाढ़ ने हजारों परिवारों को प्रभावित किया है, जिनके पास अब न भोजन है, न आश्रय और न ही आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं। इस संकट की घड़ी में, आईपीएल टीम पंजाब किंग्स ने केट्टो.org और ग्लोबल सिख चैरिटी के साथ साझेदारी करते हुए एक विशेष फंडरेज़र अभियान शुरू किया है। इस अभियान का उद्देश्य है — प्रभावित लोगों को तत्काल राहत पहुंचाना, जिसमें भोजन, दवाइयाँ, अस्थायी आवास और पुनर्निर्माण के लिए आवश्यक संसाधन शामिल हैं। 

इस फंडरेजर के माध्यम से, केट्टो , पंजाब किंग्स और ग्लोबल सिख चैरिटी ने भारत और दुनिया भर के लोगों से आगे आने और पंजाब की मदद करने का आग्रह किया है। 

इस फंडरेजर का उद्देश्य प्रभावित परिवारों को आवश्यक वस्तुओं जैसे कि भोजन, चिकित्सा सहायता, आवास और अन्य संसाधनों के साथ पुनर्निर्माण में मदद करना है। केट्टो के सीईओ और सह-संस्थापक वरुण शेठ ने कहा:“केट्टो में हमारा विश्वास है कि सामूहिक करुणा से बड़ी से बड़ी आपदा का सामना किया जा सकता है। पंजाब किंग्स और ग्लोबल सिख चैरिटी के साथ मिलकर यह पहल सिर्फ धन जुटाने की नहीं है — यह जीवन को फिर से संवारने, गरिमा लौटाने और एकजुटता की शक्ति को दर्शाने का प्रयास है।”

यह अभियान एकजुटता का प्रतीक है — एक ऐसा अवसर जिसमें हर योगदान एक जीवनरेखा बन सकता है। पंजाब किंग्स, ग्लोबल सिख चैरिटी और केट्टो के सहयोग से, हर दान उन परिवारों तक पहुँचेगा जिन्हें इसकी सबसे अधिक आवश्यकता है।

Campaign Link: https://www.ketto.org/fundraiser/united-for-punjab-emergency-relief-and-rehabilitation?utm_medium=copy&utm_source=internal&utm_campaign=punjab-flood-charity

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *