असम के कुछ हिस्सों में 4.3 तीव्रता का भूकंप आया

असम के नागांव में सोमवार को 4.3 तीव्रता का भूकंप आया, जो इस महीने राज्य में आया सातवाँ और ज़िले में आया तीसरा भूकंप है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर 4.3 तीव्रता का ताज़ा भूकंप दोपहर 12.09 बजे 35 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *