ईडी ने अनिल अम्बानी के खिलाफ नया मामला दर्ज किया

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रिलायंस समूह के अध्यक्ष अनिल अंबानी की समूह कंपनियों के खिलाफ चल रही मनी लॉन्ड्रिंग जांच का दायरा बढ़ा दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रिलायंस कम्युनिकेशन लिमिटेड (आरकॉम) के खिलाफ एसबीआई के साथ कथित तौर पर 2,929 करोड़ रुपये के ऋण धोखाधड़ी का एक नया मामला दर्ज किया गया है। सूत्रों ने बताया कि ईडी ने हाल ही में 21 अगस्त को दर्ज सीबीआई की एक शिकायत का संज्ञान लेते हुए एक प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ईसीआईआर), जो पुलिस एफआईआर के ईडी के समकक्ष होती है, संघीय जांच एजेंसी द्वारा दायर की गई है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने एसबीआई से जुड़ी इस जांच के तहत 23 अगस्त को आरकॉम के परिसरों और अंबानी के मुंबई स्थित आवास पर तलाशी ली थी। ईडी के ताजा मामले में आरोपी वही हैं जो सीबीआई की एफआईआर में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *