ईद की खुशी में सिलीगुड़ी शहर सुबह से ही उत्सवी हो गया है। शनिवार सुबह से ही कंचनजंगा स्टेडियम में नमाजिओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। इस दिन नमाज के मौके पर स्टेडियम में कड़ी सुरक्षा थी। किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए पुलिस की ओर से विशेष निगरानी की गई थी।
नमाज के बाद सभी ने एक दूसरे से गले मिलकर और मुबारकबाद देकर अमन और भाईचारे की दुआ की । इस अवसर पर जामा मस्जिद के इमाम गुलाम अरशद बरकादी ने कहा, हर त्योहार खुशियों का माहौल लेकर आता है।
ईद की नमाज भी यही संदेश देती है- भाईचारा, शांति और इंसानियत। उन्होंने यह भी कहा, हम चाहते हैं कि ईद की यह खुशी सिर्फ हम तक सीमित न रहे बल्कि सभी तक पहुंचे।
