जलपाईगुड़ी स्थित केंद्रीय सुधार गृह से कोबरा के आठ बच्चे बरामद 

केंद्रीय सुधार गृह में ज़हरीले साँप के कई बच्चे बरामद किये गए है. केंद्रीय सुधार गृह में सांप के बच्चे  रेंग रहे हैं। शनिवार की सुबह, जलपाईगुड़ी स्थित केंद्रीय सुधार गृह के अधिकारियों ने इन सांप के बच्चों (सफोलों) को देखा, इसके बाद  पर्यावरण कार्यकर्ता विश्वजीत दत्ता चौधरी तुरंत इसके विषय में जानकारी दी।

जानकारी मिलते ही  पर्यावरण कार्यकर्ता विश्वजीत दत्ता चौधरी घटनास्थल पर पहुँचे।उन्होंने सुधार गृह में एक पाइप के अंदर से 8 ज़हरीले कोबरा बच्चों को बचाया। इस संदर्भ में, विश्वजीत दत्ता चौधरी ने कहा, “ये स्पेक्टिकल कोबरा हैं, आमतौर पर यह साँप लगभग 25 अंडे देता है, जिनमें से लगभग 23 साँप पैदा होते हैं।

मैं आज 8 को बचा पाया। हो सकता है कि मादा साँप पहले ही इस जगह से चली गई हो, लेकिन यह जगह साँपों के लिए उपयुक्त वातावरण है, इसलिए मैंने संबंधित अधिकारियों से इस पर नज़र रखने का अनुरोध किया है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *