फालाकाटा प्रखंड में फिर हाथियों का तांडव देखा गया। हाथियों के हमले से चार परिवार प्रभावित हुए । जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात तीन हाथियों के एक समूह ने फालाकाटा प्रखंड के तासती चाय बागान में उत्पात मचाया।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, हाथियों के समूह ने इलाके के चार घरों को ध्वस्त कर दिया। चार प्रभावित परिवारों में से एक का घर ध्वस्त हो गया, जबकि हाथियों के समूह ने दूसरे की बाड़ तोड़ दी और घर में रखे चावल, दाल और आटा खा गए।
करीब एक घंटे तक उत्पात मचाने के बाद वे अंधेरे में गायब हो गए। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है।
