मालदा में भारी मात्रा में नकली नोट बरामद , दो महिलाएं  गिरफ्तार

मालदा में फिर से भारी मात्रा में नकली नोट बरामद हुए हैं। इस मामले में  कालियाचक थाने की पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार मालदा के कालियाचक थाने की  गोलापगंज चौकी की पुलिस ने मंगलवार देर रात एक गुप्त सूचना के आधार पर कालियाचक थाने के महाबतपुर, दुलालटोला इलाके से दो महिलाओं को चार लाख रुपये के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया।बरामद किए गए सभी नकली नोट 500 और 200 रूपये के हैं।

गिरफ्तार महिलाओं में से एक का नाम मोमताज़ बीबी है, जो बैष्णबनगर थाने के चैपारा नाश्ताला इलाके की निवासी है। दूसरी महिला का नाम जेस्मिना खातून है, जो मोथाबारी थाने के श्रीपुर खानपारा इलाके की निवासी है। गिरफ्तार दोनों महिलाओं को आज दोपहर कालियाचक थाने की पुलिस ने मालदा जिला अदालत में पेश किया। पुलिस ने आगे की पूछताछ के लिए गिरफ्तार लोगों को हिरासत में लेने का अनुरोध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *