जलपाईगुड़ी के विभिन्न मंदिरों में हो रही है फलाहारिणी काली की 

जलपाईगुड़ी के विभिन्न मंदिरों में फलाहारिणी काली (श्री श्री षोडशी पूजा) की पूजा शुरू हो गई है। जलपाईगुड़ी के प्राचीन पातटकाटा कॉलोनी स्थित अग्रनी संघ काली मंदिर में भी भव्य पूजा का आयोजन किया गया है।

भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने यहां पूजा पाठ की श्रद्धापूर्वक इस पूजा में मन्नत मांगी।आज जलपाईगुड़ी रामकृष्ण मिशन आश्रम में श्री श्री षोडशी पूजा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें श्री श्री ठाकुर की संध्या प्रार्थना के बाद शाम 7 बजे से पूजा होगी, उसके बाद रात 9.45 बजे पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी और रात 10 बजे लय फल प्रसाद का वितरण किया जाएगा। मिशन आश्रम के अधिकारियों को उम्मीद है कि आज शाम को इस पूजा के लिए बड़ी संख्या में भक्त एकत्रित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *