फेनेस्टा ने पुरबा बर्धमान में पहले शोरूम के साथ पश्चिम बंगाल में अपनी मौजूदगी को बनाया सशक्त, यह राज्य में कंपनी का 15वां शोरूम है

प्रीमियम दरवाज़ों और खिड़कियों के लिए भारत के सबसे भरोसेमंद ब्राण्ड फेनेस्टा ने पुरबा बर्धमान में नए शोरूम के लॉन्च के साथ पश्चिम बंगाल में अपनी मौजूदगी को सशक्त बना लिया है। बालाजी आर्ट एंड होम एलएलपी द्वारा संचालित यह शोरूम पद्मपुकुर, कंचननगर, बर्दवान सदर, पुरबा बर्धमान-713102 पर स्थित है, जो रिहायशी एवं कमर्शियल मार्केट्स में विश्वस्तरीय फेनेस्ट्रेशन समाधान उपलब्ध कराने की फेनेस्टा की प्रतिबद्धता को मजबूत बनाता है। नया शोरूम उपभोक्ताओं को फेनेस्टा के व्यापक प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का उत्कृष्ट अनुभव प्रदान करेगा, जिसमें यूपीवीसी, एलुमिनियम विंडोज़ एवं डोर्स, सोलिड पैनल डोर और फॉसेड्स एवं प्रीमियम हार्डवेयर शामिल हैं। क्षेत्र में आधुनिक आर्कीटेक्चर और जीवनशैली की बदलती ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया यह शोरूम घर के मालिकों, आर्कीटेक्ट्स एवं बिल्डरों के लिए वन-स्टॉप डेस्टिनेशन बन जाएगा, जो फेनेस्ट्रेशन के मजबूत, आकर्षक और उच्च परफोर्मेन्स वाले समाधान चाहते हैं।


लॉन्च के अवसर पर फेनेस्टा के बिजनेस हैड श्री साकेत जैन ने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल फेनेस्टा के लिए मुख्य बाज़ार बना हुआ है, क्योंकि इस क्षेत्र में शहरी विकास के साथ प्रीमियम एवं उर्जा प्रभावी फेनेस्ट्रेशन समाधानों की मांग तेज़ी से बढ़ रही है। बालाजी आर्ट एंड होम एलएलपी के साथ साझेदारी में पुरबा बर्धमान में पहले शोरूम का लॉन्च हमारे फुटप्रिन्ट के विस्तार और क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए प्रीमियम समाधानों को सुलभ बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह शोरूम उपभोक्ताओं को हमारे प्रोडक्ट्स का प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करेगा, जिससे वे रेज़िडेन्शियल एवं कमर्शियल ज़रूरतों के लिए सोच-समझ कर अपनी पसंद के प्रोडक्ट खरीदने का फैसला ले सकेंगे।’ इस लॉन्च के साथ फेनेस्टा पूर्वी भारत में अपनी मौजूदगी को सशक्त बनाने तथा उपभोक्ताओं के लिए उत्कृष्ट गुणवत्ता के आधुनिक एवं उच्च परफोर्मेन्स वाले इनोवेशन्स का सुलभ बनाने के प्रयास जारी रखे हुए है। पुरबा बर्धमान का शोरूम फेनेस्टा के कोर मूल्यों- डिज़ाइन की उत्कृष्टता, आधुनिक इंजीनियरिंग एवं दीर्घकालिक परफोर्मेन्स को एक ही छत के नीचे लेकर आया है।


आज फेनेस्टा के देश भर में 400 से अधिक डीलर हैं और ब्राण्ड नेपाल, भूटान, मालदीव्स, श्रीलंका और घाना जैसे क्षेत्रों में अपनी अंतर्राष्ट्रीय मौजूदगी का विस्तार कर रहा है। इनोवेशन, गुणवत्ता एवं स्थायित्व पर ध्यान केन्द्रित करते हुए फेनेस्टा विभिन्न बाज़ारों में फेनेस्ट्रेशन के अनुभव को नया आयाम देने के लिए प्रतिबद्ध है। पुरबा बर्धमान में इस शोरूम का लॉन्च भारत के लिए विंडोज़ एवं डोर्स के अनुभव को बदलने की फेनेस्टा की यात्रा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *