सीतामढ़ी में तालाब एवं नदी में डूबने से पांच की मौत

जिले के सोनबरसा थाना क्षेत्र के घुरघुरा गांव और रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के तिलकताजपुर में बुधवार को तालाब व बागमती नदी में डूबने से दो बच्चियों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद पीड़ित परिवारों में कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक, सोनबरसा थाना क्षेत्र के घुरपुरा गांव के वार्ड नंबर-एक निवासी हुसैन अंसारी की पांच वर्षीया पुत्री आशिया खातून और असगर अंसारी की छह वर्षीया पुत्री सादिया खातून सुबह करीब आठ बजे घर में बिना बताए बंदरझुला जाने वाली सड़क किनारे तालाब में स्नान करने चली गई।

देर होने पर स्वजन खोजबीन करने लगे। इसी दौरान आशिया खातून को बड़ी बहन वहां पहुंची। उसने देखा किदोनों डूब रही है। उसने बचाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रही। यह दौड़कर घर पहुंची और स्वजन को जानकारी दी। इसके बाद दर्जनों लोग वहां पहुंचे। दोनों को पानी से निकाला, लेकिन देर हो चुकी थी। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि मृत बच्चियों के स्वजन ने शवों का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। इसके बाद पंचनामा बनाकर स्वजन को सौंप दिया गया। दोनों बच्चियों के पिता लुधियाना में सिलाई का काम करते हैं। मुखिया प्रतिनिधि मो. तन्नू ने दूरभाष पर दोनों से बात की।

इसके बाद शवों को दफना दिया गया। उधर, रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के तिलकताजपुर गांव के पास दोपहर करीब दो बजे बागमती नदी में स्नान करने गए तीन किशोर की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। इनमें तिलकताजपुर गांव निवासी संजय कुमार सिंह के पुत्र शिवम, कुमार (13), अमरेश कुमार सिंहं उर्फ टंडन सिंह के पुत्र रौनक (12) और गैघट (मोरसंड) गांव निवासी कमलेश कुमार सिंह के पुत्र सत्यम भारद्वाज (14) हैं। सत्यम ननिहाल आया था। इन तीनों के साथ तिलकताजपुर के अशोक कुमार सिंह का पुत्र राजा भी स्नान करने गया था। वह कम पानी में स्नानं, करने के कारण डूबने से बच गया। उसकी सूचना पर बच्चों के स्वजन गोताखोरों के साथ नदी किनारे पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *