पूजा से पहले शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए सिलीगुड़ी में उतारे गए पाँच नए ट्रैक्टर

पूजा से पहले “ज़ीरो गार्बेज” लक्ष्य को ध्यान में रखकर  सिलीगुड़ी नगर निगम ने शहर की सफाई व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए एक नया कदम उठाया है। शुक्रवार को सिलीगुड़ी  नगर निगम द्वारा पाँच नए ट्रैक्टर सफाई अभियान के लिए शहर में उतारे गए। इन ट्रैक्टरों की हरित ध्वज दिखाकर शुभारंभ किया नगर निगम के मेयर गौतम देव ने।

इस अवसर पर नगर निगम के कचरा प्रबंधन विभाग के मेयर परिषद मानिक दे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। मेयर गौतम देव ने बताया कि इन पाँच ट्रैक्टरों की खरीद पर कुल 55 लाख 75 हज़ार रुपये की लागत आई है। उनका मुख्य उद्देश्य है पूजा से पहले  सिलीगुड़ी  को और अधिक स्वच्छ और चमकदार बनाना।

शहर में पहले से कई आधुनिक वाहन सफाई कार्य में लगे हुए हैं, लेकिन आने वाले दुर्गा पूजा उत्सव को देखते हुए नगर निगम कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता। नगर निगम का यह प्रयास शहरवासियों को साफ़-सुथरा वातावरण देने की दिशा में एक और सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *