हिमालयन गिद्धों को देखे  जाने से खुश है वन विभाग और पर्यावरण प्रेमी  

जलपाईगुड़ी : काफी दिनों के बाद हिमालयन गिद्धों का एक झुंड रेलवे लाइन के पास नज़र आया। बर्फीले पहाड़ों पर भोजन की कमी होने के कारण भोजन की तलाश में हिमालयी गिद्धों को समतल में देखा गया। मालबाजार महकमा के बागराकोट ग्राम पंचायत से गुजरने वाली रेलवे लाइन के किनारे एक मृत मवेशी के शव के चारों ओर से  गिद्धों का झुंड घेर कर खा रहा था। खबर मिलते ही वन विभाग का विशेष दस्ता मौके पर पहुंचा।

साथ ही गिद्धों को देखने के लिए भीड़ उमड़ी पड़ी, क्योंकि जो गिद्ध यहा थे, वे विलुप्त प्रजाति के है।  हिमालयन गिद्ध समतल में देखा जाना दुर्लभ है।लम्बे समय के बाद इतनी बड़ी संख्या में गिद्धों के दिखने से वन विभाग और पर्यावरण कार्यकर्ताओं में खुशी है। इस संदर्भ में बर्ड्स वॉचर्स सोसाइटी के संस्थापक सदस्य बिश्वप्रिय राउत ने कहा, जो गिद्ध देखे गए हैं वे हिमालयन ग्रिफन या हिमालयन गिद्ध कहते हैं। भारत में गिद्धों की 9 प्रजातियां पाई जाती हैं।

ये गिद्ध मुख्य रूप से हिमालय के ऊंचे इलाकों में पाए जाते हैं, लेकिन अवलोकनों से पता चला है कि सर्दियों के दौरान इस प्रजाति के गिद्ध ऊंचे इलाकों से मैदानी इलाकों की ओर चले आते हैं। अन्य कारणों के अलावा, जब सर्दियों में पहाड़ों पर बर्फ गिरती है, तो उनके लिए भोजन ढूंढना मुश्किल हो जाता है, यही वजह है कि ये गिद्ध इस समय भोजन की तलाश में मैदानी इलाकों में आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *