पशु चिकित्सा टीका निर्माता वीवीआईएमए के गठन की घोषणा करने के लिए एक साथ आए

भारत के एनिमल हेल्थकेर सेक्टर के लिए एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में, वेटरिनरी वेक्सिन ईन्डिया मेन्युफेक्चर्स एसोसिएशन ने मिलकर वेटरिनरी वेक्सिन ईन्डिया मेन्युफेक्चर्स एसोसिएशन (VVIMA के गठन की घोषणा की है। VVIMA एक नोन-गवर्नमेन्ट, नोन-प्रोफिट ओर्गेनाईझेशन है जो भारत में वेटरिनरी वेक्सिन मेन्युफेक्चर्स का समूह है, जो कलेक्टिव वोईस के रूप में सर्विस प्रोवाईड करेगा। यह संगठन वेटरिनरी वेक्सिन में ईनोवेशन, क्वोलिटी मेन्युफेक्चरिंग और ग्लोबल कोम्पेटिटिवनेस के लिए एक सक्षम ईकोसिस्टम बनाने हेतु नीति निर्माताओं, नियामकों और हितधारकों के साथ सक्रिय रूप से सहयोग करेगा। इसका उद्देश्य भारत को एनिमल वेक्सिन के रिसर्च, डेवलोपमेन्ट और मेन्युफेक्चरिंग के लिए एक वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करना है।

वन हेल्थ कोन्सेप्ट को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध, VVIMA इफेक्टिव ईम्युनाईझेशन स्ट्रेटेजिस के माध्यम से एनिमल हेल्थ को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, जिससे पशुओं में बीमारी के जोखिम, पशुओं और मनुष्यों के बीच रोग संचरण के जोखिम को कम किया जा सकेगा और ग्रामीण भारत में पशुपालन से जुड़े लोगों की आय में सुधार होगा।

25 सितंबर को दिल्ली में VVIMA के संस्थापक सदस्यों और पशुपालन एवं डेयरी विभाग के बीच एक बैठक हुई, जिसमें राज्य मंत्री प्रो. एस. पी. सिंह बघेल, सचिव श्री नरेश पाल गंगवार, पशुपालन आयुक्त डॉ. प्रवीण मलिक और अतिरिक्त सचिव सुश्री वर्षा जोशी ने VVIMA की कमिटमेन्ट व्यक्त की। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप, VVIMA रिसर्च एवं डेवलोपमेन्ट, प्रौद्योगिकी अधिग्रहण, ईन्नोवेशन और मजबूत आपूर्ति-श्रृंखला के माध्यम से एनिमल वेक्सिन में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने के लिए सरकार के साथ मिलकर काम करेगा, जिसका व्यापक लक्ष्य भारत को वेटरिनरी वेक्सिन्स का वैश्विक सप्लायर बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *