ठाकुरनगर में साढ़े चार बीघा जमीन की धोखाधड़ी, एक आरोपी गिरफ्तार

ठाकुरनगर में साढ़े चार बीघा जमीन की बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता बाबलू साहा के अनुसार, लगभग एक वर्ष पहले उन्होंने कालिपद राय से साढ़े चार बीघा जमीन खरीदी थी। जमीन के लिए पूरी रकम अदा करने के बावजूद आरोपी लंबे समय तक रजिस्ट्री कराने से टालमटोल करता रहा।

बार-बार आग्रह करने के बावजूद जब कोई समाधान नहीं निकला, तब करीब दो महीने पहले बाबलू साहा ने न्यू जलपाईगुड़ी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और लंबे समय तक आरोपी की तलाश जारी रखी।

अंततः पुलिस ने कल ठाकुरनगर स्थित उसके घर से आरोपी कालिपद राय को गिरफ्तार किया। आज उसे जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *