सिलीगुड़ी  में ज्वेलरी शॉप डकैती मामले में चार और गिरफ्तार, 55 ग्राम सोना बरामद

सिलीगुड़ी  मेट्रोपोलिटन पुलिस ने ‘बिधान ज्वेलर्स’ में हुई करोड़ों की डकैती के मामले में चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम हैं – रोहित कुमार सिंह, शुभम कुमार, अलोक कुमार और रजनीश कुमार। सभी आरोपी बिहार के वैशाली जिले के विदुपुर इलाके के रहने वाले हैं।

पुलिस ने छापेमारी कर इन चारों को बिहार से गिरफ्तार किया। इनके पास से करीब 55 ग्राम सोना और कुछ लूटे गए गहने बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार, इनमें से दो आरोपी चोरी के गहने खरीदने में भी शामिल थे। इससे पहले, डकैती की रात दो आरोपी मौके से ही गिरफ्तार किए गए थे। बाद में छह और लोगों को पुलिस ने पकड़ा, और अब इन चार की गिरफ्तारी के साथ मामले में कुल 12 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

सूत्रों के मुताबिक, डकैती में 10 करोड़ रुपये से अधिक के सोने, हीरे और प्लैटिनम के आभूषण लूटे गए थे। पुलिस अभी भी कुछ और आरोपियों और लूट के सामान की तलाश कर रही है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को आज सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन लोगों ने यह हथियार और गहने कहां से लाए और इनका इस्तेमाल कैसे किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *