LG चैनल्स पर अब 100 से अधिक चैनल

LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने अपनी फ्री एड-सपोर्टेड टीवी (FAST) सर्विस, LG चैनल्स के विस्तार की घोषणा की है। LG चैनल्स पर अब 100 से अधिक चैनल देखने को मिलेंगे। यह सर्विस बिना किसी सब्सक्रिप्शन या पेमेंट के उपयोगकर्ताओं को एंटरटेनमेंट, म्यूजिक, न्यूज, किड्स एवं लाइफस्टाइल आदि से जुड़े विभिन्न प्रकार के कंटेंट उपलब्ध कराती है।  LG चैनल्स के साथ, LG स्मार्ट टीवी यूजर्स सेट-टॉप बॉक्स, सब्सिक्रिप्शन या किसी भी प्रकार के भुगतान के बिना 100 से अधिक चैनलों का आनंद ले सकते हैं। इस सर्विस की मदद से उपयोगकर्ता सुविधाजनक रूप से विभिन्न प्रकार के कंटेंट का आनंद उठा सकते हैं।

LG चैनल्स विभिन्न प्रकार के कंटेंट प्रदान करने वाले लोकप्रिय चैनलों के साथ बड़ी संख्या में दर्शकों को उनकी रुचि का मनोरंजन प्रदान करता है। यह सर्विस इस बात को सुनिश्चित करती है कि परिवार के सभी सदस्यों के लिए यहां उनकी पसंद का कुछ न कुछ अवश्य मिल जाए। यह प्लेटफ़ॉर्म भारत में बोली जाने वाली विभिन्न भाषाओं को ध्यान में रखते हुए हिंदी, अंग्रेजी और पंजाबी, भोजपुरी, तमिल, तेलुगु, मराठी, गुजराती और बांग्ला जैसी क्षेत्रीय भाषाओं में कंटेंट उपलब्ध करता है।

LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के एमडी श्री होंग जू जियोन ने कहा, “LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया में, हमारा पूरा ध्यान ग्राहकों के मनोरंजन पर है। LG चैनल अब 100 से अधिक फ्री चैनल प्रदान कर रहा है। इन चैनलों में सभी उम्र और रुचियों के दर्शकों के लिए कंटेंट उपलब्ध है। हम अपने ग्राहकों के लिए और भी अधिक व्यक्तिगत सामग्री पेश करने के लिए आगे भी LG चैनल का विस्तार करना जारी रखेंगे।” FAST चैनलों का जितनी तेजी से विस्तार हो रहा है, उसे देखते हुए LG चैनल अपने पोर्टफोलियो का लगातार विस्तार कर रहा है, यह दिखाता है कि दर्शकों को भविष्य में और भी अधिक आकर्षक कंटेंट देखने को मिले। यह इनोवेशन LG टीवी उपयोगकर्ताओं को विभिन्न प्रकार के कंटेंट बिना सब्सक्रिप्शन मनोरंजन प्रदान करने के LG चैनल के मिशन के अनुरूप है। LG चैनलों को सभी डिवाइसों पर उपलब्ध LG चैनल ऐप के माध्यम से LG स्मार्ट टीवी पर देखा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *