ग्लोब एंटरप्राइजिस लिमिटेड ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही के मजबूत परिणाम घोषित किए, PAT 220% बढ़कर ₹446 लाख पहुंचा

ग्लोब एंटरप्राइजेज (इंडिया) लिमिटेड ने द्वितीय तिमाही वित्तीय वर्ष 2025-26 में शानदार वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया है। सितंबर 2025 को समाप्त तिमाही में कंपनी का राजस्व 15,856.26 लाख रहा, जो पिछली तिमाही के 14,844.87 लाख की तुलना में 6.81% अधिक है। वहीं कर पश्चात लाभ (पीएटी) 446.38 लाख रहा, जो पिछले 139.52 लाख की तुलना में 220% से अधिक बढ़ा। प्रबंध निदेशक भविक पारिख ने कहा, हमारा मजबूत वित्तीय प्रदर्शन संचा-लनात्मक दक्षता और बाजार विस्तार पर हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। मांग में सुधार के साथ, हमें आने वाली तिमाहियों में विकास की गति बनाए रखने का भरोसा है। कॉरपोरेट स्तर पर कंपनी ने नाम बदलकर ग्लोब टेक्सटाइल्स (इंडिया) लिमिटेड से ग्लोब एंटरप्राइजेज (इंडिया) लिमिटेड कर दिया। प्रवर्तक भविक सूर्यकांत पारिख ने 1.28 करोड़ मूल्य के 45 लाख शेयर खरीदे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *