पूजा से पहले खुशखबरी: बाजार में पहुँचा बहुप्रतीक्षित पद्मा का हिलसा, बांग्लादेश से आया पहला ट्रक

पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा के आगमन पर में भोजन- प्रेमी बांगालियों के लिए  खुशखबरी है. बांग्लादेश से पद्मा नदी का बहुप्रतीक्षित हिलसा  मछली अब बाजार में आ गया है। बुधवार देर रात बांग्लादेश सीमा पार कर  हिलसा से भरे ट्रक हावड़ा स्टेशन के पास स्थित थोक मछली बाजार में पहुंचे। आज सुबह से ही कोलकाता और हावड़ा के खुदरा मछली व्यवसायी नीलामी में हिस्सा लेकर पद्मा का हिलसा खरीदने के लिए उमड़ पड़े।

कुछ दिन पहले बांग्लादेश सरकार ने दुर्गा पूजा के तोहफे के तौर पर 1200 मीट्रिक टन इलिश के निर्यात की अनुमति दी थी। आज जो पहला ट्रक आया, उसमें करीब 50 मीट्रिक टन इलिश था, जो बनगांव बॉर्डर पार कर हावड़ा फिश मार्केट पहुंचा। थोक मछली विक्रेताओं के अनुसार, इस बार 800 ग्राम से 1 किलो तक  की हिलसा  मछलियाँ आई हैं।

नीलामी में कीमत तय होने के बाद ये मछलियाँ खुदरा बाजार में बिकेंगी। खुदरा बाजार में इसकी कीमत प्रति किलो ₹1600 से ₹1700 या उससे अधिक होने की संभावना है। इस ख़बर से मछली व्यापारियों में उत्साह और भोजन-प्रेमी बांगालियों में ख़ुशी की लहर है, क्योंकि पूजा के मौके पर पद्मा का असली  हिलसा खाने का मौका मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *