आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने लॉन्च किया ‘ज़ीरो-फॉरेक्स डायमंड रिजर्व’ क्रेडिट कार्ड; यात्रियों को मिलेंगे शानदार लाभ

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने विशेष रूप से अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए अपना नया प्रीमियम ‘ज़ीरो-फॉरेक्स डायमंड रिजर्व’ क्रेडिट कार्ड पेश किया है। यह एक प्रीमियम ट्रैवल और लाइफस्टाइल कार्ड है, जो ग्राहकों को विदेशों में बिना किसी अतिरिक्त फॉरेक्स मार्क-अप शुल्क के खर्च करने की सुविधा देता है। इसके अलावा, कार्डधारकों को एयरपोर्ट लाउंज की सुविधा और त्वरित ट्रैवल रिवॉर्ड्स जैसे कई लाभ मिलते हैं, ताकि देश-विदेश की यात्रा सरल और सुखद बन सके।

इस कार्ड की सबसे बड़ी खूबी इसका रिवॉर्ड प्रोग्राम है, जहाँ ऐप के माध्यम से होटल बुकिंग पर प्रत्येक १५० रुपये खर्च करने पर ६० रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते हैं, जो लगभग १० प्रतिशत की वैल्यू बैक के बराबर है। इसी तरह, फ्लाइट बुकिंग पर प्रति १५० रुपये के खर्च पर ४० रिवॉर्ड पॉइंट्स (लगभग ६.६ प्रतिशत वैल्यू बैक) और अन्य मासिक खर्चों पर १० रिवॉर्ड पॉइंट्स दिए जाते हैं। प्रत्येक रिवॉर्ड पॉइंट की कीमत ०.२५ रुपये निर्धारित की गई है, जो ग्राहकों को उनके खर्च पर बेहतर बचत प्रदान करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *