एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया

कुलदीप यादव की अगुवाई में स्पिनरों के जादू के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव की नाबाद 47 रनों की पारी के दम पर भारत ने एशिया कप 2025 के ग्रुप चरण के मुकाबले में पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया सुपर-4 में एक कदम और आगे बढ़ गई है।

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 128 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को अभिषेक ने एक बार फिर तेज़ शुरुआत दिलाई। हालाँकि, दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर गिल 10 के स्कोर पर आउट हो गए। लेकिन दूसरे छोर से अभिषेक का आक्रमण जारी रहा। अभिषेक ने 13 गेंदों में 31 रनों की पारी खेली। इसके बाद सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने 56 रनों की साझेदारी कर टीम इंडिया की जीत की नींव रखी। तिलक आखिरकार 31 रन बनाकर लौटे। पाकिस्तान की ओर से तीनों सफलताएँ सैम अयूब को मिलीं।

इससे पहले, कुलदीप यादव की अगुवाई में स्पिनरों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे एशिया कप 2025 के ग्रुप मैच में पाकिस्तान को 20 ओवरों में 127/9 रन ही बनाने दिए। अगर शाहीन अफरीदी ने अंत में पाकिस्तान के लिए आतिशी पारी नहीं खेली होती, तो पाकिस्तानी टीम शायद ही 100 का आंकड़ा पार कर पाती।

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर भारत को गेंदबाजी सौंपी। इसके बाद हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह ने 8 गेंदों के अंदर सैम अयूब और मोहम्मद हारिस के विकेट गंवा दिए। लेकिन इसके बाद साहिबजादा फरहान और फखर जमां ने पारी को संभालने की कोशिश की। हालांकि, स्पिनरों के आते ही पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए। कुलदीप, अक्षर, वरुण की तिकड़ी ने 6 विकेट लिए और रन गति पर भी लगाम लगाई। कुलदीप ने 4 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट, अक्षर ने 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट और वरुण ने 4 ओवर में 24 रन देकर 1 विकेट लिया। इसके अलावा बुमराह ने 2 विकेट लिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *