आगामी 9वें अंतरराष्ट्रीय संताल सम्मेलन के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय संथाल परिषद के सदस्यों ने गुरुवार को सिलीगुड़ी जर्नलिस्ट्स क्लब में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस अवसर पर संस्था के सचिव चुनिया मुर्मू, अध्यक्ष नरेश कुमार मुर्मू सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
चुनिया मुर्मू ने संवाददाताओं को बताया कि अंतरराष्ट्रीय संथाल सम्मेलन 24 और 25 अप्रैल को उत्तरबंग विधाननगर संतोषिनी हाई स्कूल के मैदान में आयोजित किया जाएगा। 24 अप्रैल को इस सम्मेलन में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।
इस दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में संताल समुदाय की परंपराओं, संस्कृति, शिक्षा और सामाजिक विकास पर विभिन्न चर्चाएं और कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।